Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: DC ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Hazaribagh: उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने फार्मेसी सेंटर,...

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल

Hazaribagh: उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने फार्मेसी सेंटर, जन औषधि केंद्र, पैथोलॉजी विभाग, एमटीसी केंद्र, ओपीडी, एक्स-रे कक्ष, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जन औषधि केंद्र एवं फार्मेसी सेंटर में दवा लेने पहुंचे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने मरीजों की दवा पर्चियों का भी अवलोकन किया. जन औषधि केंद्र के संबंध में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को इसे अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. साथ ही मरीजों की सुविधा एवं भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में फार्मेसी सेंटर के दवा वितरण केंद्र पांच अलग-अलग स्थानों पर संचालित करने का निर्देश दिया. फार्मेसी सेंटर के माध्यम से मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

एमटीसी केंद्र का निरीक्षण

उपायुक्त ने एमटीसी केंद्र का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान बिना स्टाम्प एवं गैर जिम्मेदाराना तरीके से दवा लिखे जाने की बात सामने आने पर उन्होंने डीआरसीएचओ से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. साथ ही एमटीसी केंद्र के रजिस्टर एवं व्यय संबंधी विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया.

पैथोलॉजी विभाग में व्यवस्था सुधारने का निर्देश

उपायुक्त ने पैथोलॉजी विभाग एवं ब्लड सैंपल कलेक्शन कक्ष का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. पैथोलॉजी विभाग में कार्यरत कर्मियों के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने रजिस्ट्रेशन सेंटर में कार्यरत कर्मी को हटाकर अन्य कर्मी को ड्यूटी पर लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए भुगतान की ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों व्यवस्थाएं उपलब्ध रखने तथा काउंटरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही सभी प्रकार की जांच के नाम क्रमवार एवं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर के लिए भी उपयुक्त स्थान निर्धारित कर उसे स्थानांतरित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया.

अस्पताल परिसर में साइनएज एवं माइकिंग सिस्टम लगाने का निर्देश

उपायुक्त ने अस्पताल परिसर के सभी आवश्यक केंद्रों एवं विभागों की जानकारी मरीजों एवं उनके परिजनों को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त साइनएज लगाने तथा माइकिंग सिस्टम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल परिसर को दलालों से पूरी तरह मुक्त रखने का स्पष्ट निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी पदाधिकारी या कर्मी की दलालों के साथ संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य उपकरणों की उपलब्धता पर चर्चा

उपायुक्त ने सीआर कक्ष, एक्स-रे कक्ष, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष एवं अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित रजिस्टरों, आय एवं व्यय का अवलोकन किया. उन्होंने एक्स-रे मशीनों की आवश्यकता, उनके उपयोग, मशीनों की जिम्मेदारी, तकनीशियनों की उपलब्धता एवं अन्य तकनीकी पहलुओं पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की. उन्होंने अस्पताल में नए एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड एवं सीपीआरओ मशीन उपलब्ध कराने की बात कही. साथ ही खराब एक्स-रे मशीनों को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया.

जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का निर्देश

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अस्पताल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सों एवं अन्य कर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ही ड्यूटी करने का निर्देश दिया. अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग को परिसर से बाहर करने तथा इसके लिए ट्रैफिक डीएसपी के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सिविल सर्जन सहित अस्पताल के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

AlsoRead:JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में छात्रों का हंगामा, CM आवास घेराव के दौरान पुलिस से झड़प

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *