Latehar: मुरपा स्थित SBI CSP केंद्र में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य सामान और कैश काउंटर को निशाना बनाकर फरार हो गए.

पुलिस पिकेट के पास वारदात
घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मुरपा पुलिस पिकेट होने के बावजूद चोरी की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां
ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले कपड़ा, हार्डवेयर और किराना दुकानों में भी चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मामले में चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पुलिस से कार्रवाई की मांग
CSP संचालक संजय यादव ने मुरपा पुलिस पिकेट में आवेदन देकर अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. वहीं ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
ALSO READ: जामताड़ा: सरकारी नाले से हटाया अतिक्रमण, बुलडोजर लेकर पहुंची नगर पंचायत

