Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में होगा भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

Lohardaga: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुराना नगर भवन, लोहरदगा में भव्य एवं...

विश्व आदिवासी दिवस

Lohardaga: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुराना नगर भवन, लोहरदगा में भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. विश्व आदिवासी दिवस संचालन समिति, लोहरदगा के संयोजक सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आयोजन समिति ने जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे

संयोजक सुखैर भगत ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, संस्कृति, परंपरा, स्वाभिमान और आदिवासी अस्मिता के सम्मान का प्रतीक है. यह दिवस आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि इस दिन समाज अपनी ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दोहराता है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो होंगे. वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर महथा, गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार केडिया, गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबाईदुल्लाह अंसारी, डाल्टेनगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला कुमारी, लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव तथा लोहरदगा झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.

AlsoRead:रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में CCTV कैमरे से रखी जा रही है हर गतिविधियों पर नजर, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *