Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: कपाली ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र की कपाली ओपी पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार युवकों...

सरायकेला
कपाली ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र की कपाली ओपी पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को छापेमारी की गई, जिसमें चारों आरोपियों को ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में पकड़ा गया.

गिरफ्तार आरोपी

  • आकाश महतो (केंदडीह/तामुलिया, कपाली)
  • शिबू गोराई (सिंगाती/कल्याण नगर)
  • सुमित कुमार यादव (ग्वालबस्ती, सिदगोड़ा)
  • राहुल यादव (ग्वालबस्ती, सिदगोड़ा)

अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा.

ALSO READ:  हजारीबाग: बरही चौक पर शिबू सोरेन प्रतिमा और नामकरण प्रस्ताव का जिप सदस्यों ने किया विरोध

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *