Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं की गिरफ्तारी पर गिरिडीह में विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Giridih: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की रांची इकाई द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रांत संगठन मंत्री,...

GIRIDIH

Giridih: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की रांची इकाई द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रांत संगठन मंत्री, प्रदेश मंत्री सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को अभाविप गिरिडीह इकाई के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई का विरोध जताया.

लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला : मंटू मुर्मू

अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले विद्यार्थियों की आवाज को दबाने का प्रयास है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार युवाओं को केवल छलने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ष पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब तक पांच हजार युवाओं को भी नौकरी नहीं दी गई है.

परीक्षा एजेंसियों पर उठाए सवाल

मंटू मुर्मू ने कहा कि JPSC और JSSC की परीक्षाएं ऐसी एजेंसियों के माध्यम से कराई जा रही हैं, जिन्हें बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाने की बात सामने आई है. उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों के बीच परीक्षा व्यवस्था को लेकर असंतोष लगातार बढ़ रहा है और सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए.

10 अगस्त तक मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन

जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि यदि सरकार 10 अगस्त तक विद्यार्थियों की मांगों को पूरा नहीं करती है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सरकार छात्रों की मांगें क्यों नहीं मान रही : अनीश राय

प्रांत SFS सह संयोजक अनीश राय ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की जायज मांगों को पूरा करने में सरकार को परेशानी क्या है. उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, कॉलेज मंत्री कृष पासवान, गुलशन यादव, प्रवीण स्वर्णकार, सुमन चौधरी, आशीष सिंह, सचिन शर्मा, बिपुल राय समेत बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: रांची: RKDF यूनिवर्सिटी,रांची में विश्व आदिवासी दिवस पर हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *