Saraikela: सरायकेला जिला के आदित्यपुर कोल्हान प्रमंडल कार्यालय में राजद की राज्य कमेटी-कोर टीम की बैठक के बाद प्रमंडल स्तरीय बैठक हुई. बैठक में 5 अप्रैल को रांची में तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तय की गई. तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में कोल्हान से करीब 1000 पार्टी कार्यकर्ताओं को रांची ले जाने का लक्ष्य रखा गया. बैठक में परिवहन, अनुशासन और स्थानीय समन्वय की जिम्मेदारियाँ तय कर कार्यकर्ता जुटाने की रणनीति बनी.

बैठक में राजद के कई नेता रहे मौजूद
बैठक में उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, सचिव राजेश यादव, पूर्वी सिंहभूम परिवहन जिला अध्यक्ष परवेज अहमद, सरायकेला-खरसावां व्यवसाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष सकलेश यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरविंद सिंह और प्रदेश सचिव देवनंदन प्रसाद सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

