Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बिना UGC NET भी बन सकते हैं असिस्टेंट प्रोफेसर, दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका आया है. कॉलेज...

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका आया है. कॉलेज ने कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स विभागों में कुल 16 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कहां और कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार SRCC की आधिकारिक वेबसाइट srcc.edu या दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट du.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. तकनीकी समस्या होने पर उम्मीदवार कॉलेज के ईमेल facultyrectt@srcc.du.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं.

विभागवार रिक्तियां

कॉमर्स विभाग: 12 पद
इकोनॉमिक्स विभाग: 3 पद
मैथमेटिक्स विभाग: 1 पद
क्या होनी चाहिए योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं.
SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी और उनके लिए न्यूनतम 50% अंक पर्याप्त होंगे. जिन पीएचडी धारकों ने अपनी मास्टर डिग्री 19 सितंबर 1991 से पहले पूरी की है, उन्हें भी 5% अंकों की छूट मिलेगी.

NET जरूरी, लेकिन कुछ उम्मीदवारों को छूट

सामान्यतः असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए UGC NET या CSIR NET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. हालांकि, UGC नियमों के अनुसार नियमित मोड में पीएचडी पूरी करने वाले कुछ उम्मीदवारों को NET से छूट दी गई है. इस छूट के लिए आवश्यक शर्तें हैं:

थीसिस का मूल्यांकन दो बाहरी परीक्षकों द्वारा हुआ हो. ओपन वाइवा आयोजित हुआ हो. कम से कम दो शोध पत्र प्रकाशित हों. दो शोध पत्र सेमिनार या कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किए गए हों.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

कॉलेज उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, शोध कार्य, प्रकाशन और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग करेगा. इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अगस्त 2026

ALSO READ: राहुल का छात्रों से संवाद: राहुल गांधी ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी ने रोजगार किया खत्म, सिस्टम पर RSS का कब्जा’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *