Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: मंत्रियों की समिति और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता जारी,बड़ा फैसला संभव, 14वीं JPSC की पीटी रद्द होने के आसार, IIM से ली जाएगी रिफॉर्म की राय

Ranchi: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और मांगों के बीच राज्य सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी...

JPSC-JSSC Exam Controversy: Talks ongoing between the ministerial committee and student delegation; a major decision is likely. The 14th JPSC Preliminary Test is expected to be cancelled, and expert opinion on reforms will be sought from IIM.

Ranchi: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और मांगों के बीच राज्य सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी है. हालांकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ रहे हैं. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई कड़े कदम उठाने की तैयारी में है.

14वीं JPSC PT और बैकलॉग परीक्षा पर संकट

वार्ता से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गड़बड़ियों और विवादों के घेरे में आई 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा तथा 2023-25 की बैकलॉग परीक्षा को रद्द किया जा सकता है. कमेटी और छात्रों के बीच हुई बातचीत में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठे थे, जिसके बाद इस दिशा में सहमति बनती दिख रही है.

TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं की होगी जांच

सूत्रों के अनुसार, जेएसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल समेत उन सभी परीक्षाओं की विस्तृत जांच कराई जाएगी जो टीडीपीएल एजेंसी के माध्यम से आयोजित की गई थीं. परीक्षा संचालन में धांधली और पेपर लीक के आरोपों को देखते हुए सरकार इन सभी परीक्षाओं के पारदर्शी मूल्यांकन और जांच के लिए तैयार दिख रही है.

IIM जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं तय करेंगी रिफॉर्म का खाका

जेपीएससी और जेएसएससी की कार्यप्रणाली में अमूलचूल सुधार लाने के लिए सरकार देश के अग्रणी संस्थानों का सहारा लेगी. सूत्रों का दावा है कि आईआईएम (भारतीय प्रबंध संस्थान) जैसी देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं से सलाह ली जाएगी, ताकि भविष्य में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न, गोपनियता और संचालन को दोषमुक्त और पारदर्शी बनाया जा सके.उच्च स्तरीय कमेटी और छात्रों की बातचीत के बाद जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है.

ALSO READ : JPSC परीक्षा अनियमितता केस-जेल में बंद अभय तिवारी और स्वेता गुप्ता ने मांगी बेल, CID कोर्ट ने मांगी केस डायरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *