Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विश्व आदिवासी दिवस पर पलामू में निकली प्रभात फेरी, झांकियों ने मोहा मन

Palamu: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पलामू जिला प्रशासन की ओर से रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. DC...

पलामू
विश्व आदिवासी दिवस

Palamu: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पलामू जिला प्रशासन की ओर से रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों, कलाकारों, शिक्षकों और जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

आदिवासी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का दिया संदेश

इस अवसर पर DC ने कहा कि प्रभात फेरी के माध्यम से आमजनों तक विश्व आदिवासी दिवस के महत्व के साथ-साथ आदिवासी समाज की समृद्ध कला-संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास का संदेश पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों में विश्व आदिवासी दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और पलामू भी इसमें सक्रिय सहभागिता निभा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के बाद से आदिवासी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है.

विद्यार्थियों की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

प्रभात फेरी के दौरान संत मरियम स्कूल और ग्रीन वैली स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं. ग्रीन वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने झारखंड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की वेशभूषा धारण कर उनके योगदान को प्रदर्शित किया.वहीं, संत मरियम स्कूल के विद्यार्थियों ने राजा मेदिनी राय, बिरसा मुंडा, नीलांबर-पीतांबर और शिबू सोरेन की भूमिका में शानदार प्रस्तुति दी. विशेष रूप से बिरसा मुंडा और शिबू सोरेन की वेशभूषा और प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से झारखंड के इतिहास तथा आदिवासी समाज के संघर्ष और योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. उनकी रचनात्मकता और उत्साह की लोगों ने सराहना की.

सांस्कृतिक नृत्य ने बांधा समां

प्रभात फेरी शुरू होने से पूर्व नृत्य निर्देशक सुजीत कुमार के निर्देशन में संत मरियम स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया. छात्राओं की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. DC ने प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थियों और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की. उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मक प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित लोगों को शुभकामनाएं दीं.

आयोजन में इनका रहा सराहनीय योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में संत मरियम स्कूल के कला निर्देशक कामरूप सिन्हा और राज प्रतीक पाल तथा ग्रीन वैली स्कूल के कला शिक्षक संजीत प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार, डीसीएलआर प्यारे लाल, एपीआरओ अजित कुमार, शिक्षाविद अविनाश देव, पंडित प्रदीप नारायण, ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस, कार्यक्रम संयोजक सैकत चट्टोपाध्याय सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ: सिमडेगा : गोवंशीय पशु वध के आरोप में दो गिरफ्तार, मांस व औजार बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *