Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: बरियारडीह में नए साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड के मुर्कमनाय पंचायत अंतर्गत बरियारडीह चौक के समीप रविवार को नए साप्ताहिक हाट-बाजार का जिला परिषद अध्यक्ष...

Koderma: New weekly market inaugurated in Bariardih; thousands of villagers to benefit.

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड के मुर्कमनाय पंचायत अंतर्गत बरियारडीह चौक के समीप रविवार को नए साप्ताहिक हाट-बाजार का जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव और मरकच्चो प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काटकरव दीप प्रज्ज्वलन कर किया.ग्रामीणों की पहल से शुरू हुआ बाजार बरियारडीह के समाजसेवियों और स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास से इस साप्ताहिक हाट की शुरुआत हुई है. अब तक क्षेत्र के लोगों को साग-सब्जी, राशन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए दूर जाना पड़ता था. नए बाजार से बरियारडीह सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को घर के पास ही रोजगार और बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि अब हर रविवार को यहां शांतिपूर्ण तरीके से बाजार लगेगा, जहां छोटे-बड़े व्यापारी और किसान अपनी उपज बेच सकेंगे.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत” – जिला परिषद अध्यक्ष

मुख्य अतिथि रामधन यादव ने कहा कि इस हाट के शुरू होने से किसानों और छोटे दुकानदारों को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों के समय व पैसे दोनों की बचत होगी.” उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं की एकता व सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास पूरे क्षेत्र के विकास के लिए मिसाल है. जिला परिषद अध्यक्ष ने बाजार को स्थायी रूप देने का भरोसा दिलाया और कहा कि दुकानदारों और ग्राहकों के लिए पानी, शेड जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि बाजार सुचारू रूप से चल सके.कार्यक्रम में बाजार समिति के अध्यक्ष, सचिव, सभी सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इस नए हाट के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है.

ALSO READ : कोडरमा: झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 में दिखी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जीवन दर्शन की अनुपम झलक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *