Palamu: अखंड भारत संकल्प दिवस को आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में पलामू के चैनपुर, पड़वा, नवा बाजार, सतबरवा आदि प्रखंडों में आयोजित किया गया. विहिप ने भारत माता और राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन 8 से 14 अगस्त 2026 तक देश के सभी जिला और प्रखंड मुख्यालय में किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज यह आयोजन चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में भी किया गया. चैनपुर में आयोजित कार्यक्रम में विहिप झारखंड प्रांत समिति सदस्य दामोदर मिश्र ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ था. इस दिन को हमें काला दिवस के रूप में याद रखना चाहिए. हमारा संकल्प है कि भारत पुनः अखंड बने. इसके लिए समाज में एकता और समरसता जरूरी है. चैनपुर कार्यक्रम में जिला धर्माचार्य सह प्रमुख देवराज शर्मा, प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता, सरयू प्रसाद कमलापुरी, गणेश प्रसाद कमलापुरी, सुजीत कुमार चौधरी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही.

यह भी पढ़ें: JPSC परीक्षा विवाद के बीच तीन सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सीआईडी कल करेगी पूछताछ

पंडवा बाजार समेत कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन
पड़वा प्रखंड अंतर्गत पंडवा बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मन्दिर के प्रांगण में भी अखंड भारत संकल्प दिवस (विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस) का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि के रूप में बजरंग दल जिला सह संयोजक हिमांशु पांडेय उपस्थित रहे. पड़वा के कार्यक्रम में विहिप नावाबाजार प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, बजरंगी रोहित कुमार, चंदन शर्मा, विष्णु गोस्वामी एवं राजीव गुप्ता इत्यादि की उपस्थिति रही. सतबरवा के मेला टांड के पास स्थित मंदिर में भी आज अखंड भारत संकल्प दिवस प्रखंड अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया. सतबरवा में प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, संतोष कुमार प्रजापति, कुंदन कुमार, प्रिंस पांडेय, बबलू कुमार ठाकुर, मंटू कुमार, नीरज कुमार, ओम प्रकाश पाठक, बलराम विश्वकर्मा, कुंज बिहारी आदि की सहभागिता रही. उधर नावाबाजार प्रखंड में भी ही अखंड भारत संकल्प दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया गया. नावा बाजार में बजरंग दल जिला सह संयोजक हिमांशु पांडेय ने उपस्थित लोगों को विभाजन के विभीषिका के बारे में विस्तार से बताया.


