Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा: DMO की नियुक्ति होते ही शुरू होगा बॉक्साइट खनन, ट्रकों का परिचालन- धीरज प्रसाद साहू

Lohardaga: गुमला जिले में जिला खनन पदाधिकारी (DMO) का पद रिक्त होने से बॉक्साइट खनन और ट्रकों का परिचालन ठप हो गया...

लोहरदगा
DMO की नियुक्ति होते ही शुरू होगा बॉक्साइट खनन

Lohardaga: गुमला जिले में जिला खनन पदाधिकारी (DMO) का पद रिक्त होने से बॉक्साइट खनन और ट्रकों का परिचालन ठप हो गया है. इस समस्या को लेकर लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की.

करीब 1,500 ट्रक खड़े, रोजगार पर संकट

एसोसिएशन ने बताया कि नए DMO की नियुक्ति नहीं होने से चालान जारी नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण हिंडाल्को की लगभग आधा दर्जन बॉक्साइट खदानों का संचालन बंद है. इससे करीब 1,500 ट्रकों का परिचालन रुक गया है और 50 हजार से अधिक लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है.

DC से की बात, सरकार से करेंगे पहल

धीरज प्रसाद साहू ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद गुमला के DC से दूरभाष पर चर्चा की. उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द DMO की नियुक्ति और खनन कार्य शुरू कराने का प्रयास करेंगे.

एसोसिएशन ने जताई उम्मीद

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बॉक्साइट उद्योग लोहरदगा, गुमला और लातेहार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. सरकार से जल्द निर्णय लेकर खनन और ट्रक परिचालन बहाल करने की मांग की गई. बैठक में अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

ALSO READ: JPSC परीक्षा विवाद के बीच तीन सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सीआईडी कल करेगी पूछताछ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *