Ranchi: जमीन के म्यूटेशन के लिए पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बुढमू अंचल के अंचल अधिकारी सच्चिदानंदन कुमार वर्मा की जमानत याचिका पर रांची ACB की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार की सुनवाई के दौरान ACB ने कोर्ट के समक्ष केस डायरी प्रस्तुत कर दी. जिसके बाद एसीबी और बचाव पक्ष की ओर से आंशिक बहस हुई. कोर्ट ने इस मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख निर्धारित की है. बता दें कि रांची जिले के बुढमू अंचल के अंचल अधिकारी सच्चिदानंदन कुमार वर्मा को ACB ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था. उनके साथ अंचल के एक कर्मचारी और उसके सहयोगी को भी एजेंसी ने गिरफ्तार किया था. हालांकि अंचल अधिकारी की गिरफ़्तारी के बाद झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था, लेकिन इस बीच अंचल अधिकारी सच्चिदानंदन ने अपनी रिहाई के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई है.
बुढमू CO सच्चिदानंदन की बेल पर ACB कोर्ट में हुई सुनवाई, ACB ने पेश की केस डायरी
Ranchi: जमीन के म्यूटेशन के लिए पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बुढमू अंचल के अंचल अधिकारी सच्चिदानंदन कुमार वर्मा...
सम्बंधित ख़बरें
