Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड सरकार को CBI जांच करानी ही होगी, भाजपा जारी रखेगी संघर्ष

Ranchi: छात्रों को न्याय दिलाने को लेकर उनके समर्थन में भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष...


Ranchi:
छात्रों को न्याय दिलाने को लेकर उनके समर्थन में भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए सीएम आवास का घेराव किया. इस दौरान भाजपा नेताओं द्वारा छात्र हित में सभी भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की सीबीआई से जांच कराने और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई. गौरतलब है कि  विगत 17 दिनों से राज्य भर के छात्र रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना और आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. सरकार से कई दौर की वार्ता के बाद भी उनकी बातों को नहीं माना गया. लिहाजा छात्रों ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम का निर्णय लिया.

सरकार को छात्रों की चिंता नहीं : आदित्य साहू


इधर इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि 17 दिनों से राज्य के बच्चे जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना और आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार को सुध लेने की फुर्सत नहीं है. छात्रों के समर्थन में हम सभी बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा के सभी विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री से वार्ता करने उनके आवास जा रहे थे. भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री आवास के बाहर ही पुलिस ने रोक दिया, विरोध स्वरूप भाजपा नेता सीएम आवास के बाहर छात्रों की आवाज बनकर वहीं धरना पर बैठ गए. फिर भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर खेलगांव ले जाया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार दमनकारी और तानाशाही है. जिस प्रकार भाजपा नेताओं को घसीट-घसीटकर बस में बैठाया गया, वह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है. क्या अब राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से भी बातें रखने का अधिकार नहीं है ? इसका मतलब राज्य सरकार तानाशाही सरकार, दमनकारी सरकार चलना चाहती है. इस सरकार के खिलाफ एक-एक छात्र, एक-एक जनता अब उग्र आंदोलन करेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *