Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: जिला जनगणना हस्तपुस्तिका-2027 कार्य के तहत 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जनगणना हस्तपुस्तिका-2027 के महत्वपूर्ण कार्य को त्रुटिरहित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज...

Chaibasa: 5-day training programme begins under District Census Handbook 2027

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जनगणना हस्तपुस्तिका-2027 के महत्वपूर्ण कार्य को त्रुटिरहित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज सदर चाईबासा अनुमंडल सभागार में चार्ज पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने किया. मौके पर अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा संजय कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी फ्रांसिस कुजूर, जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय कर्मी मौजूद रहे. इस अवसर पर जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और सभी आंकड़ों को पूर्ण सटीकता एवं समयबद्धता के साथ दर्ज करने का निर्देश दिया गया. यह जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अगस्त से प्रारंभ होकर 14 अगस्त 2026 तक चलेगा. डिजिटल भारत पहल के तहत जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित संपूर्ण कार्य इस बार आधुनिक मोबाइल ऐप एवं विशेष वेब पोर्टल के माध्यम से निष्पादित किया जाना है. आंकड़ों के संकलन के लिए संदर्भ तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है. प्रशिक्षण के दौरान जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के व्यापक डेटाबेस को अद्यतन करने के लिए ग्राम निदेशिका तथा नगर निदेशिका तैयार करने से संबंधित तकनीकी व व्यावहारिक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाला: पूर्व उत्पाद आयुक्त से पूछताछ, कई और अधिकारियों को जारी किया समन

डेटा एंट्री की बारीकियों और तकनीकी समस्याओं से कराया गया अवगत

ग्राम निदेशिका के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, जैसे- शैक्षणिक संस्थान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल व्यवस्था, संचार साधन, बैंकिंग व डाक सुविधाएं, विद्युत आपूर्ति, भूमि उपयोग का स्वरूप तथा मुख्य कृषि उत्पादों से संबंधित विस्तृत आंकड़े संकलित किए जाएंगे. वहीं नगर निदेशिका के तहत शहरी निकायों की भौगोलिक व जलवायु स्थिति, आधारभूत संरचना, शैक्षणिक व बैंकिंग सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़ा संपूर्ण ब्योरा एकत्र किया जाएगा. प्रशिक्षण के प्रथम दिन जनगणना कार्य निदेशालय- झारखंड, रांची से पधारे राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ.सत्येंद्र कुमार गुप्ता-संयुक्त निदेशक तथा आशीष कुमार- सांख्यिकीय अन्वेषक द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को मोबाइल ऐप के संचालन, डेटा एंट्री की बारीकियों और तकनीकी समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *