Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

भाजपा के झारखंड बंद का रांची में मिलाजुला असर, आम जनजीवन सामान्य

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज झारखंड बंद बुलाया गया है. हालांकि, राजधानी रांची में बंद का खास असर देखने को नहीं...

BJP's 'Jharkhand Bandh'
Mixed response to BJP's 'Jharkhand Bandh' in Ranchi; normal life remains unaffected.

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज झारखंड बंद बुलाया गया है. हालांकि, राजधानी रांची में बंद का खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. सुबह से ही शहर के मुख्य बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल देखी गई. बंद के आह्वान के बावजूद अधिकांश दुकानें निर्धारित समय पर खुलीं और व्यापारियों ने रोजमर्रा की तरह अपना कामकाज शुरू किया. आम लोग भी बिना किसी बड़ी बाधा के अपने-अपने कार्यालयों में जाते नजर आए.

सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य

परिवहन व्यवस्था पर भी बंद का कोई विशेष असर नहीं पड़ा है. सड़कों पर बसें, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा सामान्य रूप से चलते दिखे. पेट्रोल पंप, अस्पताल, मेडिकल स्टोर जैसी आवश्यक सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. अप्रिय घटनाओं को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं. शहर के प्रमुख चौराहों जैसे रातू रोड चौक, सहजानंद चौक समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं और लगातार गश्त कर रहे हैं.

कार्यकर्ता सड़कों पर, पुलिस की पैनी नजर

हालांकि, बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही विभिन्न चौक-चौराहों पर मौजूद हैं. कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस की मुस्तैदी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही. कई कार्यकर्ताओं ने कुछ चौक-चौराहों पर टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने या जबरन दुकान बंद कराने की इजाजत नहीं दी जाएगी. शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: RINPAS में डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए 8 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *