Chaibasa : आज सुबह जराइकेला से राउरकेला रूट पर चलने वाली ऐश्वैर्या बस रोडवेज की एक यात्री बस संख्या OD 14 AK476 शॉर्ट सर्किट के कारण जलकर खाक हो गई. जानकारी के अनुसार, बस होरो घर से जराइकेला बस स्टैंड की ओर आ रही थी. तभी अरूप नंदी के घर के पास अचानक बस से धुआं निकलने लगा. चालक ने तुरंत बस रोकी और चालक और खलासी बस से नीचे उतर गए. चुकी बस पर कोई भी यात्री सवार नहीं था.
शॉर्ट सर्किट से लगा आग
व कुछ ही देर में बस में आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी. घटना में ड्राइवर और खलासी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है. दमकल और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है. किंतु समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं हो पाया जिससे बस पूरी तरह जल गई है. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है.
