Ranchi: धुर्वा स्थित पुरानी विधानसभा के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी तनाव की स्थिति बन गई है. पूर्व में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज एबीवीपी की ओर से विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भाग लेने के लिए राज्यभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हुए. विधानसभा की ओर बढ़ रहे उग्र कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पुरानी विधानसभा के समीप बैरिकेडिंग कर रोक दिया है. प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे
पुलिस की ओर से की गई नाकेबंदी के बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन छात्रों की जायज आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है. वहीं, सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं को समझाने तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा है.
ALSO READ : JSSC CGL परीक्षा मामला: रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, मुंबई से बिनसिस कंपनी का अरुण शर्मा गिरफ्तार
