Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

‌‌भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया रांची जमशेदपुर मुख्य सड़क जाम

Ranchi: विधानसभा घेराव कर रहें छात्रों पर हुएं लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के रांची बंद का क्षेत्र में असर देखने को...

BJP workers
BJP workers blocked the Ranchi-Jamshedpur main road by burning tires.

Ranchi: विधानसभा घेराव कर रहें छात्रों पर हुएं लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के रांची बंद का क्षेत्र में असर देखने को मिला. सुबह सभी दुकानें खुली थी. वहीं छोटे बड़े वाहनों का आवागमन सामान्य था. दस बजें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सभी दुकानों को बंद कराया. कार्यकर्ताओं ने सुबह ग्यारह बजें नामकुम बाजार चौक पर बैठकर एवं टायर जलाकर रांची जमशेदपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. लगभग साढ़े ग्यारह बजें पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करते हुए स्थानीय पुलिस ने जाम खुलवाया. इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. वहीं लोवाडीह में भी मंडल अध्यक्ष अशोक गोप के नेतृत्व में बंद कराया. पुलिस ने लोवाडीह से 11 एवं नामकुम से 17 बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर थाना ले आई. सभी को अभी थाना में रखा गया है.

ALSO READ: बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- झारखंड के छात्रों का दर्द क्यों नहीं दिखता?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *