Click Here

रांची: न्यू मार्केट को मिलेगा नया रूप, मल्टी लेवल कॉम्प्लेक्स और पार्किंग की तैयारी

Ranchi: रांची के पुराने और प्रमुख बाजार न्यू मार्केट, रातू रोड चौक को अब आधुनिक रूप देने की तैयारी शुरू हो गई...

Ranchi: New Market to get a new look, multi-level complex and parking ready

Ranchi: रांची के पुराने और प्रमुख बाजार न्यू मार्केट, रातू रोड चौक को अब आधुनिक रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है. रांची नगर निगम यहां मौजूद पुराने दुकानों के स्थान पर उपलब्ध जमीन का योजनाबद्ध तरीके से विकास कर आधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने के प्रस्ताव पर काम कर रहा है. इसी सिलसिले में मंगलवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में न्यू मार्केट के दुकानदारों के साथ बैठक हुई. बैठक में नगर निगम और आरआरडीए के अधिकारी भी मौजूद रहे.

262 दुकानों की ली गई जानकारी

अधिकारियों के अनुसार न्यू मार्केट में फिलहाल करीब 262 दुकानें चल रही हैं. बाजार की पुरानी संरचना और सीमित सुविधाओं को देखते हुए इसे नए तरीके से विकसित करने की जरूरत महसूस की जा रही है. बैठक में नगर आयुक्त ने दुकानदारों से उनकी दुकानों से जुड़े दस्तावेज और आवंटन की जानकारी ली. उन्होंने दुकानदारों से कहा कि पुराने आवंटन से संबंधित मूल और वैध दस्तावेज सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इन दस्तावेजों की अहम भूमिका हो सकती है.

यह भी पढ़ें: छात्रों की बात, छात्रों के साथ से बदलेगी परीक्षा व्यवस्था! 8,500 से ज्यादा युवाओं ने दिए सुझाव : हेमंत सोरेन

नए मार्केट में होंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रस्ताव के अनुसार पुराने बाजार की जगह मल्टी लेवल भवन, व्यवस्थित दुकानें, पार्किंग और अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं. इसका उद्देश्य सिर्फ दुकानों का नया निर्माण करना नहीं, बल्कि पूरे बाजार क्षेत्र को बेहतर और सुविधाजनक बनाना है. इससे दुकानदारों को बेहतर कारोबार का माहौल मिलेगा, जबकि ग्राहकों को पार्किंग, आवागमन और दूसरी जरूरी सुविधाओं में राहत मिल सकती है.

पुराने दुकानदारों को मिल सकती है प्राथमिकता

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नए कॉम्प्लेक्स में दुकानों का आवंटन नई प्रक्रिया और निर्धारित नियमों के तहत होगा. जिन वर्तमान दुकानदारों के पास पुराने आवंटन से जुड़े वैध मूल दस्तावेज होंगे और जो निर्धारित मानकों पर खरे उतरेंगे, उन्हें नई आवंटन प्रक्रिया में प्राथमिकता देने पर विचार किया जाएगा. हालांकि दुकानों की संख्या, आकार, दर, श्रेणी और आवंटन की शर्तें आगे की प्रक्रिया में तय की जाएंगी. नगर आयुक्त ने दुकानदारों से अपील की कि न्यू मार्केट के बेहतर और व्यवस्थित विकास के लिए वे नगर निगम का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि पुराने बाजारों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करना रांची शहर के विकास की दिशा में जरूरी कदम है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *