Click Here

सिमडेगा: कोलेबिरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनोवा से 105 पैकेट गांजा बरामद

Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक इनोवा कार से 105 पैकेट गांजा बरामद किया....

सिमडेगा
कोलेबिरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक इनोवा कार से 105 पैकेट गांजा बरामद किया. पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया गया.चेक पोस्ट से करीब 50 मीटर पहले सफेद रंग की इनोवा (OR05AU7076) सड़क किनारे खड़ी मिली. तलाशी लेने पर कार के अंदर प्लास्टिक में पैक 105 पैकेट गांजा बरामद हुआ.

अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांजे का वजन और बाजार मूल्य का आकलन किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में यह खेप अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़ी होने की आशंका है.

NTPC एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है, पंजीकरण नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की पहचान की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मामले में NTPC एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी गई है.

ALSO READ: गंभीर मरीज को तत्काल इलाज, पार्क रेन हॉस्पिटल की इमरजेंसी टीम ने संभाला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *