Click Here

बोकारो: चास में 53वां वार्षिक श्रावणी महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से झूम उठे लोग

Bokaro: श्री श्री शनि ठाकुर बाड़ी, धर्मशाला मोड़, चास का 53वां वार्षिक श्रावणी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर...

Bokaro: A grand procession was taken out in Chas on the occasion of the 53rd annual Shravani festival, people were enthralled by the brilliant performances of the artists.

Bokaro: श्री श्री शनि ठाकुर बाड़ी, धर्मशाला मोड़, चास का 53वां वार्षिक श्रावणी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा में उज्जैन एवं जमशेदपुर से आये कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी. शोभायात्रा शनि सेवक, भक्तों एवं श्रद्धांलुओं के साथ मंदिर से निकल कर बाईपास रोड, चेक पोस्ट, पुराना बाजार, महावीर चौक होते हुए पुन: मंदिर को वापस आई. भ्रमण के क्रम में पूरा क्षेत्र जयकारे से गूंज उठा. इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह, परिंदा सिंह, माया पाण्डेय, अमरीतेश सिंह सहित शहर के समाजसेवी मौजूद रहे. इस अवसर पर बोकारो के ब्लॉगर नारी शक्ति को नमन करते हुए नेहा शर्मा, माही कौर, विवेक कुमार, सहित अन्य को शनि सेवक की तरफ से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शनि सेवक, बोकारो प्रशासन, पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा.

यह भी पढ़ें: मानसून सत्र खत्म होने के बाद CM हेमंत सोरेन बोले- ‘सच्चाई ज्यादा देर तक नहीं छिप सकती’

Bokaro: A grand procession was taken out in Chas on the occasion of the 53rd annual Shravani festival, people were enthralled by the brilliant performances of the artists.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *