Click Here

चक्रधरपुर : गंभीर मरीज का हुआ तत्काल इलाज, पार्क रेन हॉस्पिटल की इमरजेंसी टीम ने संभाला

चक्रधरपुर: पार्क रेन हॉस्पिटल, टोकलो रोड, चक्रधरपुर में एक गंभीर हालत में मरीज को परिजन तत्काल लेकर पहुंचे. परिजनों के अनुसार मरीज...

चक्रधरपुर: पार्क रेन हॉस्पिटल, टोकलो रोड, चक्रधरपुर में एक गंभीर हालत में मरीज को परिजन तत्काल लेकर पहुंचे. परिजनों के अनुसार मरीज ने खुद को रस्सी से लटका लिया था. घटना के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए परिजन बिना देर किए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. मरीज के अस्पताल पहुंचते ही पार्क रेन हॉस्पिटल की इमरजेंसी टीम ने बिना समय गंवाए उपचार शुरू कर दिया. विशेषज्ञ चिकित्सकों, प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ और उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों की मदद से मरीज को आवश्यक क्रिटिकल केयर प्रदान की गई. टीम की तत्परता से मरीज की स्थिति को संभालने की कोशिश की गई.

बिना अग्रिम भुगतान के शुरू किया गया इलाज

पार्क रेन हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि गंभीर मरीजों को आपात स्थिति में बिना किसी अग्रिम भुगतान की मांग के तत्काल भर्ती कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाता है. इस मामले में भी मरीज को बिना एक रुपये अग्रिम लिए भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आपात स्थिति में शुरुआती उपचार में होने वाली देरी मरीज की स्थिति को और गंभीर बना सकती है. ऐसे में समय पर इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है.

गंभीर मामलों में समय पर उपचार जरूरी

यह मामला एक बार फिर बताता है कि गंभीर परिस्थितियों में मरीज को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना कितना महत्वपूर्ण है. ऐसे मामलों में इलाज के लिए मरीज को दूर दूसरे शहर ले जाने में लगने वाला अतिरिक्त समय जोखिम बढ़ा सकता है.पार्क रेन हॉस्पिटल की इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर टीम गंभीर मरीजों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहने की बात कही है.

ALSO READ: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 18वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी, भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा की बिगड़ी तबीयत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *