Click Here

आंध्र प्रदेश गए चतरा के युवक की ट्रेन से कटकर मौत, शव लाने के लिए परिजनों ने लगाई गुहार

Chatra: रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश गए चतरा जिले के एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतक...

train
Youth from Chatra, who went to Andhra Pradesh for work, dies after being run over by a train

Chatra: रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश गए चतरा जिले के एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 34 वर्षीय अनिल भारती के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, अनिल भारती करीब 10 दिन पहले काम की तलाश में विजयवाड़ा गया था. वहां काम पसंद नहीं आने पर वह अपने दो साथियों के साथ वापस लौट रहा था. इसी दौरान मंगलवार दोपहर आंध्र प्रदेश के टुनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया.

पांच बच्चों को पीछे छोड़ गया अनिल

घटना की जानकारी मंगलवार शाम परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया. अनिल अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गया है. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. ऐसे में आंध्र प्रदेश से शव को पैतृक गांव लाने का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल है. परिजनों ने चतरा जिला प्रशासन, सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान से शव को गांव लाने में मदद की गुहार लगाई है. परिवार की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराए, ताकि अनिल का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके.

ALSO READ: JPSC परीक्षा विवाद: देर रात जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे DC और SSP, छात्रों से की मुलाकात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *