Click Here

सिमडेगा : मोटरसाइकिल से सड़क हादसे में युवक की मौत

Simdega : पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के क्रूसकेला के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बीरू...

road accidents

Simdega : पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के क्रूसकेला के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बीरू निवासी भरत अमत के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, भरत अमत स्कूटी से क्रूसकेला बाजार की ओर गया था. बाजार से वापस बीरू लौटने के दौरान भेलवाडीह-क्रूसकेला सड़क पर उसकी स्कूटी अचानक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पोल से जा टकराई.

इलाज के दौरान हुआ मौत

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल भरत अमत को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

Also Read : आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, चंद्रमा ढकेगा सूर्य का 90% हिस्सा, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *