Click Here

सिमडेगा में जहरीले सांप ने डंसा, इलाज के लिए ले जाते समय व्यक्ति की मौत

Simdega: जिले में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना ओढ़गा ओपी क्षेत्र के बाड़ीवृंगा गांव की...

venomous snake
Man bitten by venomous snake in Simdega; dies while being taken for treatment.

Simdega: जिले में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना ओढ़गा ओपी क्षेत्र के बाड़ीवृंगा गांव की है. जानकारी के अनुसार, बाड़ीवृंगा निवासी जयमसीह डांग जमीन पर सोया हुआ था. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया. सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया. परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO READ: कोडरमा: लापता हुए दो स्कूली बच्चे को पुलिस ने धनबाद से किया बरामद, प्रेम प्रसंग का था मामला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *