News WaveDesk: आज रात साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. आज का सूर्य ग्रहण खास होने वाला है. इस दौरान आसमान में बेहद शानदार अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे. क्योंकि, ग्रहण के दौरान सूर्य का करीब 90% हिस्सा चंद्रमा की छाया में ढक जाएगा, जिससे दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिलेगा. आज का ग्रहण यूरोप से अमेरिका तक दुनिया के बड़े हिस्सों में दिखाई देने वाला है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस ग्रहण का प्रभाव भारत में भी होगा. आइए जानते हैं आज के ग्रहण का समय और बाकी अन्य जानकारी.
कब लगेगा सूर्य ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण आज रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा. वहीं पूर्ण ग्रहण रात 10 बजकर 29 मिनट में शुरू होगा और रात 01 बजकर 27 मिनट पर ग्रहण खत्म होगा. ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 24 मिनट की रहेगी. ऐसे में इस समय भारत में रात होगी और इसलिए भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा.
पूर्ण सूर्य ग्रहण क्या होता है?
ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य का पूरा या अधिकांश भाग ढक जाता है, तब पूर्ण सूर्य ग्रहण बनता है. इस दौरान रात करीब 10 बजकर 29 मिनट में चंद्रमा सूर्य के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से को ढक देगा. हालांकि यह अद्भुत नजारा भारत में नहीं दिखाई देगा.
क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा?
नहीं भारत में सूतक काल मान्य नहो होगा. क्योंकि, भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण रात में लग रहा है, जिससे यह भारत में दिखाई नहीं देगा. ऐसे में यहां इसका सूतक काल लागू नहीं होगा. मंदिर सामान्य रूप से खुले रहेंगे, पूजा-पाठ और दैनिक कार्य चलते रहेंगे और खान-पान पर किसी प्रकार की बाध्यता नहीं होगी. गर्भवती महिलाओं को भी अनावश्यक चिंता करने की जरूरत नहीं है.
किन देशों में दिखाई देगा ग्रहण?
यह ग्रहण मुख्य रूप से रूस के उत्तरी हिस्से, यूरोप के कई हिस्सों, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अफ्रीका, स्पेन और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.
भारत के लोग कैसे और कहां देख सकते हैं सूर्य ग्रहण?
भारतवासी आज के सूर्य ग्रहण को घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं. कई वेबसाइट्स और चैनल्स ग्रहण का लाइव टेलिकास्ट करेंगे, जिससे आप आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप पर आज के ग्रहण का शानदार नजारा देख सकेंगे. लाइव टेलिकास्ट NASA Live Stream या अन्य इंटरनेशनल स्पेश या साइंस चैनल्स, यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से ग्रहण देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: सावन में हेल्दी व्रत रेसिपी: स्वाद भी, सेहत भी जानिए उपवास के दौरान क्या खाएं
