News Wave Desk: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स (Customer Support & Sales) यानी SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है.
महत्वपूर्ण तारीखें
SBI Clerk भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन करने के साथ ही निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं. प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा की तारीखें बाद में जारी की जाएंगी.
| महत्वपूर्ण तारीख | विवरण |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 11 अगस्त 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 31 अगस्त 2026 |
| फीस भुगतान की आखिरी तारीख | 31 अगस्त 2026 |
| प्री-एग्जाम एडमिट कार्ड | बाद में जारी होगा |
| प्रीलिम्स परीक्षा | तारीख बाद में घोषित होगी |
| प्रीलिम्स रिजल्ट | बाद में जारी होगा |
| मेन्स एडमिट कार्ड और परीक्षा | बाद में घोषित होगी |
कौन कर सकता है आवेदन?
SBI Clerk के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. ग्रेजुएशन के अंतिम सेमेस्टर या वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, उम्मीदवार को जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा की जानकारी होना जरूरी है.
Read Also: कोडरमा: लापता हुए दो स्कूली बच्चे को पुलिस ने धनबाद से किया बरामद, प्रेम प्रसंग का था मामला
कितनी होनी चाहिए उम्र?
SBI Clerk भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी.
- न्यूनतम उम्र: 20 वर्ष
- अधिकतम उम्र: 28 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
SBI Clerk Recruitment 2026 में सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं SC, ST, PwBD और XS कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है.
कैसे होगा चयन?
SBI Clerk भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दोनों चरणों में सफल होना होगा. परीक्षा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
कितनी मिलेगी सैलरी?
SBI में जूनियर एसोसिएट्स के पद पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक निर्धारित है. इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार समय-समय पर वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.
किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इनमें फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हैंडरिटन डिक्लेरेशन शामिल हैं.
- फोटो: 20-50 KB, JPEG/JPG
- सिग्नेचर: 10-20 KB, JPEG/JPG
- बाएं हाथ के अंगूठे का निशान: 10-20 KB
- हैंडरिटन डिक्लेरेशन: 50-100 KB
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं.
- Careers सेक्शन में जाकर Current Openings पर क्लिक करें.
- Junior Associates Recruitment 2026 के आवेदन लिंक को चुनें.
- New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
- फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करें.
- लागू होने पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी और ई-रसीद सेव करके रख लें.
आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले SBI Clerk Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें. आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती से बचने के लिए सभी जानकारी और अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार तैयार रखें.
