Ranchi: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने राज्य भर में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं अनुश्रवण प्रणाली (CPGRAMS) के तहत लंबित पड़े मामलों और शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. यह बैठक कल यानि( 13 अगस्त) को सुबह 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी. इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव आसिफ हसन ने पत्र जारी कर राज्य के सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों तथा सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.
आम जनता की लंबित शिकायतों व मामलों की विभागीय स्तर पर विस्तृत समीक्षा होगी
इस बैठक में आम जनता की लंबित शिकायतों व मामलों की विभागीय स्तर पर विस्तृत समीक्षा होगी. सभी संबंधित विभागों और जिलों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विभाग की अपडेटेड रिपोर्ट के साथ इस बैठक में समय पर अनिवार्य रूप से भाग लें. कार्मिक विभाग द्वारा सचिव स्तर पर आयोजित होने वाली इस बैठक का मुख्य लक्ष्य जन-शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है.
ALSO READ : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, भूख हड़ताल पर अड़े आंदोलनकारी

