Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने खूंटी में फ्लिपकार्ट कर्मी के साथ लूटपाट करने के आरोपी आशुतोष कुमार राम को जमानत दे दी है. फ्लिपकार्ट के कर्मी के साथ लूटपाट की घटना को पिछले वर्ष अगस्त के महीने में अंजाम दिया गया था. घटना के कुछ दिनों के बाद ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद से सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. आरोपियों ने अपनी बेल के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसपर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई. आरोपियों की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की. फ्लिपकार्ट कर्मी के साथ लूटपाट की घटना के बाद खूंटी के कर्रा थाना में कांड संख्या 35/2025 दर्ज किया गया है.कोर्ट ने आशुतोष को 10-10 हजार के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर बेल दी है.
ALSO READ: SBI Clerk Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का मौका, 31 अगस्त तक करें आवेदन
