Click Here

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ दिल्ली में भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

News Wave Desk: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा सांसदों ने संसद...

News Wave Desk: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड और ओडिशा के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया. भाजपा सांसदों ने झारखंड में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला बोला. सांसदों ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया.

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के चुप्पी पर उठाए सवाल 

प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने कांग्रेस और राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में युवाओं और छात्रों के अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ तो कांग्रेस चुप है. भाजपा सांसदों ने कहा कि छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है. उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.
Read Also: कोडरमा: लापता हुए दो स्कूली बच्चे को पुलिस ने धनबाद से किया बरामद, प्रेम प्रसंग का था मामला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *