Ranchi: झारखंड में NEET UG 2026 के स्कोर के आधार पर MBBS, BDS और BHMS में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर JCECEB ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है. राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है. अब अभ्यर्थी 13 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त थी. जिन छात्रों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा. 13 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक आवेदन में जरूरी बदलाव किए जा सकेंगे.
14 अगस्त को जारी होगी राज्य मेरिट लिस्ट
JCECEB की ओर से NEET UG के आधार पर तैयार राज्य मेरिट लिस्ट अब 14 अगस्त को जारी की जाएगी. इसके साथ ही पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. छात्र 14 से 19 अगस्त तक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के साथ अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का विकल्प भर सकेंगे.20 अगस्त को छात्रों को अपनी च्वाइस में बदलाव का अवसर मिलेगा. इसके बाद सीटों का आवंटन किया जाएगा. 22 से 28 अगस्त के बीच उम्मीदवार प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे.
23 से 28 अगस्त तक होगा एडमिशन
सीट मिलने वाले छात्रों को 23 से 28 अगस्त के बीच संबंधित कॉलेज या संस्थान में पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा. इसी अवधि में एडमिशन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. JCECEB ने बताया है कि 6 अगस्त को जारी किए गए पुराने विज्ञापन में सिर्फ तारीखों को संशोधित किया गया है. प्रवेश प्रक्रिया के बाकी नियम और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अभ्यर्थियों को आगे की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट के Important Notice सेक्शन पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
ASLO READ : छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ दिल्ली में भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

