Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी पर हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा नगर

पाकुड़: रामनवमी के पावन अवसर पर पाकुड़ जिले के हिरणपुर में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु...

पाकुड़: रामनवमी के पावन अवसर पर पाकुड़ जिले के हिरणपुर में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.हिरणपुर के मवेशी हटिया स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से कलश यात्रा की शुरुआत हुई. श्रद्धालु कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए विभूति पोखर पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. इसके बाद सभी श्रद्धालु पुनः बजरंगबली मंदिर परिसर लौटे। जहां विधि-विधान के साथ पुरोहित द्वारा कलश स्थापना की गई.

इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं. भक्ति गीतों और गाजे-बाजे के साथ निकली इस शोभा यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में हिरणपुर बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी का सराहनीय योगदान रहा. सुरक्षा के मद्देनज़र हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

वहीं, बजरंगबली समिति द्वारा 20 से 26 मार्च तक शिव महापुराण कथा का भी आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही मेले सहित कई अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *