Ranchi: रांची में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को नगर निगम क्षेत्र की सभी बूचड़खाने और मांस-मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। रांची नगर निगम ने इसे लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. नगर निगम के अनुसार, 15 अगस्त को शहर में बकरा, मुर्गा, मांस और मछली की बिक्री नहीं होगी. संबंधित दुकानों में खरीद-बिक्री पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया गया है. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन यदि कोई व्यक्ति मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. निगम की ओर से दुकानदारों से आदेश का पालन करने की अपील की गई है.
ALSO READ: पलामू: गढ़वा रोड–सिगसिगी के बीच कोयला लदी मालगाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त , 12 डिब्बे हुए बेपटरी.
