Click Here

गुमला में नशे में धुत बेटे ने वृद्ध पिता को दिया धक्का, पत्थर से सिर टकराने पर मौत

Gumla: रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के घोड़पहाड़ गांव में आपसी विवाद के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई. बताया...

गुमला
In Gumla, an intoxicated son pushed his elderly father

Gumla: रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के घोड़पहाड़ गांव में आपसी विवाद के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान आक्रोशित बेटे ने अपने 65 वर्षीय पिता को धक्का दे दिया. धक्का लगने से इंदवा किसान जमीन पर गिर पड़े. इसी दौरान उनका सिर पत्थर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सुरसांग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी पुत्र सुरेंद्र किसान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

ALSO READ: पलामू: केजी बालिका उच्च विद्यालय की 34 छात्राओं को मिली साइकिल, DC बोले- यह विकास का पहिया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *