Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में अवैध शराब से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, पीडीएस दुकान में घुसी गाड़ी

पलामू : जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह एक बड़ी घटना सामने आई, जब अवैध शराब की खेप...

पलामू :  जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह एक बड़ी घटना सामने आई, जब अवैध शराब की खेप लेकर जा रही एक कार भजनिया गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. तेज रफ्तार कार पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद गाड़ी पास स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान का हिस्सा बुरी तरह टूट गया. हादसा इतना जोरदार था कि कार का एयरबैग भी खुल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दुर्घटना में दुकानदार सत्येंद्र नारायण सिंह को भारी नुकसान हुआ और दुकान में रखे सामान सहित लाखों रुपये की क्षति बताई जा रही है.

कार छोड़कर फरार हुए तस्कर, शराब की बड़ी खेप जब्त

घटना के बाद कार में सवार चालक समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन संख्या JH01DQ7975 को जब्त कर थाना ले गई. जांच के दौरान पुलिस को कार से अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिली हैं, जिससे तस्करी के सुनियोजित नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है. थाना प्रभारी नारायण सोरेन के अनुसार जब्त शराब में रॉयल स्टैग 750 एमएल के 80 पीस, वन मोर ग्रीन एप्पल के 8 पीस और आफ्टर डार्क व्हिस्की 182 एमएल के 172 पीस शामिल हैं. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *