Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा में लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, टेम्पो सहित भारी मात्रा में गाम्हार लकड़ी जब्त

सिमडेगा : जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी...

सिमडेगा : जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में गंभार (गाम्हार) की लकड़ी से लदे एक टेम्पो को जब्त किया गया. बताया जा रहा है कि कॉनमेंजरा गांव में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही थी. सूचना मिलते ही ठेठईटांगर पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान टेम्पो में भारी मात्रा में लकड़ी पाई गई, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया.

वन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई, तस्करों की पहचान में जुटी टीम

जब्त टेम्पो और लकड़ी को वन विभाग अपने साथ वन प्रमंडल कार्यालय ले गया है. अधिकारियों के अनुसार इस मामले में शामिल तस्करों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. वन विभाग ने साफ किया है कि जंगलों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. क्षेत्र में अवैध कटाई और तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा, जिससे ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *