IPL 2026 से पहले झटका: इन 5 स्टार खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टीमों की चिंता

      News Desk: IPL 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन मैदान पर रोमांच शुरू होने से पहले...

 

 

 

News Desk: IPL 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन मैदान पर रोमांच शुरू होने से पहले ही कई टीमों की चिंता बढ़ गई है. टूर्नामेंट में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, फिर भी कई बड़े और महंगे खिलाड़ी अभी चोट के कारण रिकवरी में लगे हुए हैं, जिससे टीमों का संतुलन बिगड़ता नजर आ रहा है.

करोड़ों में खरीदे गए, मैच का रुख बदलने वाले ये बड़े खिलाड़ी—इस बार शायद मैदान के बजाय डगआउट से ही अपनी टीम का हौसला बढ़ाते नजर आएं. किसी को घुटने की समस्या ने रोका है, तो कोई पीठ की चोट से जूझ रहा है. सीजन से ठीक पहले लगी इन चोटों ने टीमों की टेंशन बढ़ा दी है. ऐसे में नजर डालते हैं उन स्टार खिलाड़ियों पर, जिनकी फिटनेस इस बार सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है.

IPL 2026 से पहले चोटिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी

हर्षित राणा (Harshit Rana)

Kolkata Knight Riders के तेज गेंदबाज हर्षित राणा इस समय चोट से जूझ रहे हैं, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है. घुटने की समस्या के चलते उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी और फिलहाल वह मैदान से दूर रिहैब में समय बिता रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों ही नहीं, बल्कि बड़े हिस्से से भी बाहर रह सकते हैं.

BCCI की मेडिकल टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है, हालांकि फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा तय नहीं की गई है.

पैट कमिंस (Pat Cummins)

Sunrisers Hyderabad को इस बार बड़ा झटका उनके कप्तान पैट कमिंस की चोट से लगा है. कमिंस इस समय पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं.

इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने शुरुआती मुकाबलों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी Ishan Kishan को सौंपी है, जबकि Abhishek Sharma उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. बताया जा रहा है कि कमिंस की यह चोट पहले भी उन्हें परेशान कर चुकी है, जिसके चलते वह कुछ बड़े इंटरनेशनल मुकाबलों से भी दूर रहे थे. अब देखना होगा कि वह कब तक पूरी तरह फिट होकर टीम के साथ जुड़ पाते हैं.

कमिंस के पूरी तरह फिट होने तक टीम की कमान ईशान किशन संभालेंगे, जबकि अभिषेक शर्मा उपकप्तान की भूमिका में रहेंगे. फिलहाल फ्रेंचाइजी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कमिंस कितने मैच मिस करेंगे.

मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana)

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना, जिन्हें इस बार Kolkata Knight Riders ने बड़ी रकम में टीम से जोड़ा, फिलहाल चोट के कारण संघर्ष कर रहे हैं.पिंडली (काफ) और पैर की मांसपेशियों में परेशानी के चलते उनकी फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि यह चोट उन्हें अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान लगी थी, जिसके बाद उन्हें बीच में ही बाहर होना पड़ा. अब तक उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में टीम के लिए बड़ा निवेश रहे यह तेज गेंदबाज शुरुआती मुकाबलों में मैदान से दूर रह सकता है और डगआउट से ही टीम का समर्थन करता नजर आ सकता है.

 जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood)

Royal Challengers Bangalore के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी फिलहाल फिटनेस से जूझ रहे हैं. हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे और इसी वजह से बड़े टूर्नामेंट्स भी मिस करने पड़े.

जब वह वापसी के करीब पहुंचे, तो एड़ी में दर्द ने उनकी परेशानी बढ़ा दी. ऐसे में माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें बड़ी रकम में अपने साथ बनाए रखा है, लेकिन फिलहाल उनकी फिटनेस टीम के लिए चिंता का कारण बनी.

वाणिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga)

Lucknow Super Giants के लिए यह सीजन आसान नहीं दिख रहा, क्योंकि वानिंदु हसरंगा भी चोट से जूझ रहे हैं. बाएं हैमस्ट्रिंग में समस्या के चलते उनकी फिटनेस पर सवाल बने हुए हैं. इस चोट की वजह से वह हाल के बड़े टूर्नामेंट से भी बाहर रहे थे, और अब आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में उनकी उपलब्धता संदिग्ध मानी जा रही है.

लखनऊ ने उन्हें ऑक्शन में शामिल जरूर किया, लेकिन फिलहाल उनकी फिटनेस टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का कारण बनी हुई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *