Click Here
Click Here
Click Here

रांची ट्रैफिक अलर्ट: ईद और सरहुल पर बदलेगा शहर का ट्रैफिक, कई मार्ग रहेंगे बंद

रांची: राजधानी में आगामी 21 मार्च को ईद-उल-फितर और सरहुल का त्योहार एक साथ मनाया जाएगा. इस दोहरे उत्सव के दौरान शहर...

रांची: राजधानी में आगामी 21 मार्च को ईद-उल-फितर और सरहुल का त्योहार एक साथ मनाया जाएगा. इस दोहरे उत्सव के दौरान शहर में उमड़ने वाली भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने गुरुवार को ट्रैफिक प्लान जारी किया है. शहर के कई प्रमुख मार्ग सुबह से लेकर देर रात तक आम वाहनों के लिए बंद रहेंगे या उनके रूट में बदलाव किया गया है.

ईद-उल-फितर: सुबह की नमाज के लिए विशेष व्यवस्था

हरमू बाईपास रोड: किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा के बीच दोनों तरफ से मार्ग बंद रहेगा. छोटे वाहन किशोरगंज से मुड़कर लेक रोड होते हुए अपर बाजार जा सकेंगे.

डोरंडा क्षेत्र: अंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक के बीच का मार्ग बंद रहेगा. वाहन युवराज होटल की ओर से राजेंद्र चौक के पश्चिमी भाग से गुजर सकेंगे.

मेन रोड: रतन पीपी से गुप्ता भंडार के बीच यातायात पूरी तरह बंद रहेगा.

अल्बर्ट एक्का चौक से डोरंडा जाने वाले: सर्जना चौक से मुड़कर डंगराटोली, कांटाटोली, बहुबाजार और मुंडा चौक होकर जाएंगे.

डोरंडा से आने वाले: सुजाता चौक से क्लब रोड और मुंडा चौक की ओर जा सकेंगे.

सुजाता चौक से डोरंडा जाने वाले: बिग बाजार और कडरू पुल के रास्ते जा सकेंगे.

अन्य प्रतिबंध: प्लाजा चौक से लालपुर चौक, शहीद चौक से गांधी चौक (अपर बाजार) और बरियातू मस्जिद (हिल व्यू की ओर) वाले मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

Also Read: न्यूज वेव ब्रेकिंगः सरकारी विभागों में योजनाओं के लिए चालू है दे धना धन, एक लाख 10 हजार करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति

ईद के लिए पार्किंग स्थल

मेन रोड: सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक टैक्सी स्टैंड और फिरायालाल चौक.

हरमू ईदगाह: गोशाला के पास पार्किंग की व्यवस्था.

सरहुल शोभा यात्रा: दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन:

सरहुल की भव्य शोभा यात्रा के कारण 21 मार्च की दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्ति तक पूरे शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. 21 मार्च को सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. सभी ट्रक और भारी वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे.

आम वाहनों के लिए बंद मार्ग

कचहरी व रेडियम चौक: एसएसपी आवास चौक से कचहरी और शहीद चौक की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे.

सर्कुलर रोड: गाड़ियां केवल जेल चौक तक आ सकेंगी, वहां से वापस मुड़ना होगा.

कमिश्नर चौक: जाकिर हुसैन पार्क और पुराने नगर निगम कार्यालय से कमिश्नर चौक की ओर आना वर्जित है.

मेन रोड की ओर जाने वाली गलियां: पुरुलिया रोड, विष्णु सिनेमा मार्ग, चर्च रोड, उल हाउस और चडरी तालाब से मेन रोड की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.

अपर बाजार: पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड और शहीद चौक की ओर गाड़ियां नहीं चलेंगी.

डोरंडा व मुंडा चौक: राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज की ओर, पटेल चौक से मुंडा चौक की ओर और मेकॉन चौक से मुंडा चौक फ्लाईओवर पर परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.

कांटाटोली-बहुबाजार: कांटाटोली से आने वाली गाड़ियां बहुबाजार तक आएंगी और वहां से चुटिया थाना मार्ग की ओर मोड़ दी जाएंगी.

शोभा यात्रा का मुख्य मार्ग

सरहुल की शोभा यात्रा कांके रोड, रातू रोड, अरगोड़ा, कडरू और नामकुम की तरफ से होकर अल्बर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक और मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली सरना स्थल तक पहुंचेगी. यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मियों का सहयोग करें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *