Lohardaga: कुड़ू थाना क्षेत्र के लावागांई गांव में 25 वर्षीय जितेंद्र उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

फोन पर हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि रविवार शाम जितेंद्र का मोबाइल पर किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था. इसके बाद वह गुस्से में अपने कमरे में चला गया.
दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन
शाम करीब छह बजे परिजन घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. दरवाजा तोड़ने पर जितेंद्र फांसी के फंदे से लटका मिला. परिजन उसे निजी क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
जांच में जुटी पुलिस
सूचना पर कुड़ू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मोबाइल कॉल और विवाद के कारणों की जांच कर रही है.
ALSO READ: रांची: सावन मिलन में जुटीं महिला कांग्रेस की सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा
परिवार में मातम
जितेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

