रांची: सावन मिलन में जुटीं महिला कांग्रेस की सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

Ranchi: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से आज रांची में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्य के...

Ranchi: Hundreds of Mahila Congress workers gathered for the 'Sawan Milan' event; discussions were held on strengthening the organization.

Ranchi: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से आज रांची में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जिलों से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, पदाधिकारी और सैकड़ों महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं. कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह-प्रभारी डॉ. बेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद रहे. समारोह में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस दौरान कांग्रेस संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई. कार्यक्रम में सामाजिक और धार्मिक सद्भाव को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. नेताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मेल-जोल और एकता बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: रांची: भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो का BP 84/39, सदर अस्पताल में मेडिकल निगरानी में हैं छात्र नेता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *