Koderma: झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने कोडरमा परिसदन में विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की. बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने की.

जलापूर्ति और सड़क योजनाओं पर जोर
पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए बंद और चालू योजनाओं की अलग-अलग रिपोर्ट मांगी गई. सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
स्वास्थ्य और शिक्षा की समीक्षा
स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया. शिक्षा विभाग की समीक्षा में शिक्षकों की उपलब्धता, छात्र-शिक्षक अनुपात और विद्यालयों की बाउंड्री वॉल पर चर्चा हुई. बिना बाउंड्री वाले स्कूलों में बायो-फेंसिंग कराने का निर्देश दिया गया.
युवाओं और कल्याण योजनाओं की जानकारी
नियोजन विभाग से युवाओं के निबंधन, रोजगार मेला और भर्ती कैंप की जानकारी ली गई. कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति, साइकिल, वन पट्टा, रोजगार सृजन और छात्रावास योजनाओं की भी समीक्षा हुई.
ALSO READ: रिम्स के नर्सिंग कॉलेज को नई प्राचार्य मिलीं, मनोरोग विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर ने संभाला पद
परिवहन और राजस्व पर सख्ती
दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा वाहन जांच अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया. शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.बैठक में विधायक रौशन लाल चौधरी, सुरेश कुमार बैठा सहित जिले के वरीय पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

