जामताड़ा: बारिश के कारण मिहिजाम थाना का बाहरी छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Jamtara: जिले के मिहिजाम में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मिहिजाम थाना भवन का बाहरी छज्जा अचानक...

Jamtara: जिले के मिहिजाम में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मिहिजाम थाना भवन का बाहरी छज्जा अचानक गिर गया. गनीमत रही कि जिस समय छज्जा गिरा, उस वक्त आसपास कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. इससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद थाना परिसर में कार्यरत पुलिसकर्मियों के बीच भय का माहौल है.

जर्जर भवन के कारण बढ़ा खतरा

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण थाना भवन की जर्जर स्थिति और खराब हो गई, जिसके चलते बाहरी हिस्से का छज्जा गिर गया. पुलिसकर्मियों के अनुसार थाना भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है. हल्की बारिश में भी भवन की छत से पानी का रिसाव शुरू हो जाता है.

सिरिस्ता और कंप्यूटर रूम भी प्रभावित

बारिश के दौरान थाना का सिरिस्ता और कंप्यूटर रूम भी प्रभावित हो रहा है. छत से पानी टपकने के कारण महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कार्यालय में रखे उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है. लगातार पानी रिसने से कार्यालय के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है.

मरम्मत या नए भवन की मांग

थाना कर्मियों का कहना है कि जर्जर भवन में काम करना जोखिम भरा हो गया है. छज्जा गिरने की घटना के बाद किसी बड़े हादसे की आशंका और बढ़ गई है. पुलिसकर्मियों ने भवन की स्थिति को देखते हुए जल्द मरम्मत कराने या नए थाना भवन की व्यवस्था करने की आवश्यकता जताई है.
ALSO READ: चाईबासा : जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर DC ने की त्वरित सुनवाई, कई मामलों का तत्काल निष्पादन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *