चाईबासा : जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर DC ने की त्वरित सुनवाई, कई मामलों का तत्काल निष्पादन

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में DC मनीष कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार...

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में DC मनीष कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और अन्य संबंधित समस्याओं से जुड़े आवेदन DC के समक्ष प्रस्तुत किए. जनता दरबार के दौरान DC मनीष कुमार ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की. उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान किया जा सके.

DC ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में प्राप्त कई आवेदनों का मौके पर ही तत्काल निष्पादन किया गया. वहीं, जिन मामलों में संबंधित विभागों और कार्यालयों से आवश्यक जांच अथवा प्रक्रिया पूरी किया जाना अपेक्षित है, उन मामलों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से NOC निर्गत करने, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड से संबंधित समस्या, लीज नवीकरण, जमीन से जुड़े विवाद और अभिलेखागार से संबंधित मामले प्रमुखता से सामने आए. DC ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और अनावश्यक विलंब न हो.

जनता दरबार जिला प्रशासन और आमजनों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखते हैं और प्रशासन द्वारा संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाती है.

Also Read : पलामू में ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 508 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *