कोडरमा: खनिज विकास विनियम संशोधन बिल 2026 के विरोध में माले ने PM का पुतला दहन किया

Koderma: भाकपा माले के तत्वाधान में मंगलवार को प्रखंड के पिपचो में प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया...

Koderma: CPI(ML) burns PM's effigy in protest against the Mineral Development and Regulation Amendment Bill 2026.

Koderma: भाकपा माले के तत्वाधान में मंगलवार को प्रखंड के पिपचो में प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया पुतला दहन से पूर्व डोमचांच रोड से पेट्रोल पम्प तक प्रतिवाद मार्च निकाल कर चौक पर पुतला दहन किया गया इस दौरान भाकपा नेताओं ने कहा केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा मानसून सत्र में संसद में पारित खनिज खान एवं खनिज विकास विनियम संशोधन अधिनियम 2026 के विरुद्ध पुतला दहन किया गया जिसके बाद खान खनिज अधिनियम संशोधन बिल वापस लो नरेंद्र मोदी होश में आओ मोदी अमित शाह हाय-हाय के नारे के साथ कार्यक्रम किया गया.

केंद्र के उपेक्षित रवैया के कारण झारखंड आज भी पिछड़ा

वक्ताओं ने कहा यह इस अधिनियम के लागू होने से झारखंड सरकार और झारखंड के आम नागरिक छात्र नौजवानों किसानों महिलाओं को भारी नुकसान होगा केंद्र सरकार ज्ञानबूझकर ऐसे निर्णय ले रही है जिसमें झारखंड के कल्याणकारी योजनाएं बाधित होगी झारखंड का विकास ठहर जाएगा. झारखंड राज्य एशिया महादेश में सबसे अधिक खनिज संपदा वाला राज्य है फिर भी केंद्र के उपेक्षित रवैया के कारण झारखंड आज भी पिछड़ा हुआ है.

कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव मुंना यादव व संचालन असगर अंसारी ने किया कार्यक्रम में जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम चांद अख्तर सुरेंद्र सिंह बहादुर यादव विनोद कुमार दास जहीर अंसारी खुर्शीद अंसारी सिकंदर अंसारी सुरेंद्र सिंह शंभू नाथ वर्मा टेक लाल पासवान मुजाहिद अंसारी महबूब अंसारी एजाज खान फिरोज अंसारी सुरेश यादव सहित कई लोग शामिल थे.

ALSO READ : हजारीबाग: आदि कर्म योगी शिविर में 35 बच्चों को स्कूल किट, 52 बिरहोर परिवारों को मिला राशन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *