Ranchi: DSPMU में जुटान की कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में विश्वविद्यालय शिक्षकों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की गई. संगठन ने खास तौर पर सहायक प्राध्यापकों के पे फिक्सेशन में हो रही देरी पर नाराजगी जताई.जुटान ने कहा कि HRD में सहायक प्राध्यापकों के पे फिक्सेशन का काम काफी समय से लंबित है. संगठन ने सरकार से मांग की कि 10 दिनों के अंदर सभी शिक्षकों का पे फिक्सेशन पूरा किया जाए. ऐसा नहीं होने पर जुटान ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है.
JPSC और विश्वविद्यालय सेवा आयोग पर भी सवाल
बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के कामकाज पर भी चर्चा हुई. जुटान ने कहा कि इन संस्थाओं के काम प्रभावित होने से शिक्षकों की प्रोन्नति समेत कई जरूरी प्रक्रियाएं अटकी हुई हैं.संगठन ने मांग की कि दोनों संस्थाओं में जल्द योग्य अधिकारियों की नियुक्ति की जाए और लंबित प्रोन्नति समेत अन्य कामों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए.
2018 के बाद नियुक्त शिक्षकों की प्रोन्नति में तेजी की मांग
जुटान ने 2018 के बाद नियुक्त शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया में मौजूद विसंगतियों को दूर करने की भी मांग की. संगठन का कहना है कि नियमों से जुड़ी समस्याओं को जल्द दूर कर प्रोन्नति की प्रक्रिया तेज की जानी चाहिए.बैठक में संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए कई संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने का भी फैसला लिया गया.
ALSO READ: जामताड़ा: भूमिदान की विरासत को मिले सम्मान, सदर अस्पताल के पास राजा जंगबहादुर की प्रतिमा की मांग
