कोडरमा: फेसबुक लाइव के दौरान फंदे से झूला युवक, परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बचाया

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा निवासी शख्स ने फेसबुक पर लाइव वीडियो के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि,...

Koderma:  जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा निवासी शख्स ने फेसबुक पर लाइव वीडियो के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया.  हालांकि, परिजनों की तत्परता से उसकी जान बच गई. परिजनों ने समय रहते कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला.  सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई.  तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया.

पारिवारिक विवाद को लेकर झेल रहा परेशानी  

जानकारी के अनुसार, वह  पिछले करीब एक वर्ष से पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान था.  बताया जा रहा है कि पैतृक घर के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा है.पीड़ित  का आरोप है कि उसका भाई परमसांद यादव उसे लगातार परेशान करने और जान से मारने की धमकी देता था.  उसने फेसबुक लाइव के दौरान भी अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि पैतृक घर के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे गंभीर होता गया.  उसका आरोप था कि कुछ बाहरी लोग मामले में हस्तक्षेप कर उसके भाई को उसके खिलाफ भड़का रहे हैं.  विवाद के कारण परिवार में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई थी.

परिजन लाइव वीडियो के दौरान समझाते रहे

बताया गया कि फेसबुक लाइव के दौरान वह पने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. परिजन उसकी लाइव वीडियो देख रहे थे और उसे ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए लगातार समझाते रहे.  उन्होंने दरवाजा खोलने की भी गुहार लगाई, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने तत्काल दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और उसे नीचे उतारा.

थाना प्रभारी ने हालचाल जाना

घटना की सूचना मिलने के बाद जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार, एसआई शमसुद्दीन खान ने उसका हालचाल जाना.  थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची थी.  उन्होंने बताया कि फिलहाल वह  खतरे से बाहर है.  थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.  वहीं, पारिवारिक विवाद, भाई पर लगाए गए आरोप तथा फेसबुक लाइव के दौरान हुई घटना को लेकर भी पुलिस सभी पहलुओं पर नजर रख रही है.

ALSO READ: हजारीबाग में अपराध समीक्षा बैठक, महिला अपराध व पॉक्सो के मामलों को 60 दिनों में निपटाने का लक्ष्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *