हजारीबाग: SBMCH पुलिस पिकेट दुरुस्त करने को लेकर SP से मिले सांसद मीडिया प्रतिनिधि

Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) में पुलिस पिकेट की कार्यप्रणाली दुरुस्त करने की मांग को लेकर सांसद मनीष जायसवाल के...

Hazaribagh: MP's media representative met the SP regarding the repair of the SBMCH police picket.

Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) में पुलिस पिकेट की कार्यप्रणाली दुरुस्त करने की मांग को लेकर सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने हजारीबाग एसपी अमन कुमार से मुलाकात की. उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों का इंक्वेस्ट (पंचनामा) बनाने में होने वाली देरी से परिजनों को हो रही परेशानी से एसपी अमन कुमार को अवगत कराया. उन्होंने पुलिस केस के मरीजों के बयान लेने सहित अन्य प्रक्रिया में हो रही देरी पर भी संज्ञान लेने का आग्रह किया. साथ ही अस्पताल के पिकेट में सक्रिय एवं संवेदनशील पुलिस अधिकारी और कर्मियों की ड्यूटी लगाने का भी आग्रह किया. सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि दूसरे थाना क्षेत्रों से आने वाले शवों के मामले में पिकेट पुलिस द्वारा संबंधित थाना की पुलिस के आने का कई बार इंतजार कराया जाता है, जिससे परिजनों को घंटों परेशान होना पड़ता है. उन्होंने पिकेट को सक्रिय करते हुए इंक्वेस्ट की कार्रवाई में अनावश्यक विलंब समाप्त करने की मांग की.

यह भी पढ़ें: 20 अगस्त का CM हाउस घेराव टला, CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

पुलिस पिकेट के प्रभावी संचालन पर दिया गया जोर

इसके अलावा अस्पताल परिसर में चोरी, स्नैचिंग व पॉकेटमारी की घटनाओं, अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था तथा शहर के आसपास सार्वजनिक स्थलों पर नशेड़ियों के जमावड़े पर भी प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई. एसपी अमन कुमार ने मामले को गंभीर और मानवीय संवेदना से जुड़ा बताते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया. रंजन चौधरी ने उम्मीद जताई कि पुलिस पिकेट के प्रभावी संचालन से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *