बोकारो: चिन्मया विद्यालय की स्वर्ण जयंती में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Bokaro: चिन्मया विद्यालय के 50वें स्थापना वर्ष पर मंगलवार को स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया गया. केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री...

बोकारो
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Bokaro: चिन्मया विद्यालय के 50वें स्थापना वर्ष पर मंगलवार को स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया गया. केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण के बाद विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की.

टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान

समारोह में विद्यालय की पांच दशक की शैक्षणिक यात्रा को याद किया गया. पिछले सत्र के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, पूर्व विधायक बिरंची नारायण, प्राचार्य सूरज शर्मा समेत शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.

 ALSO READ: हजारीबाग: SBMCH पुलिस पिकेट दुरुस्त करने को लेकर SP से मिले सांसद मीडिया प्रतिनिधि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *