Ranchi: BSNL ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए कई नए ऑफर और डिजिटल सुविधाओं की घोषणा की है. कंपनी ने मोबाइल, 4G, ब्रॉडबैंड और मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं को सस्ता और आसान बनाने पर जोर दिया है. झारखंड में BSNL के कारोबार में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड सर्किल की कुल आय पिछले साल के मुकाबले 9% बढ़ी, जबकि EBITDA में 134% की वृद्धि हुई. वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भी कुल आय में 51% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
1 रुपये का Freedom 2.0 ऑफर
BSNL ने नए ग्राहकों के लिए 1 का Freedom 2.0 ऑफर पेश किया है. इसके तहत नए ग्राहक सिर्फ 1 में BSNL की मोबाइल सेवा का अनुभव ले सकेंगे. इस ऑफर में ग्राहकों को 24 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना डेटा और 100 SMS की सुविधा दी जाएगी. इस ऑफर को झारखंड के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने के लिए BSNL अगले एक महीने तक अलग-अलग जगहों पर विशेष सेल्स कैंप लगाएगा.
यह भी पढ़ें: छात्रों के हित में परीक्षाएं रद्द करने के फैसले का सुखदेव भगत ने किया स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं
झारखंड में 4G नेटवर्क का विस्तार
BSNL ने झारखंड में 4G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है. ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में 1,564 साइटें स्थापित की गई हैं. इनमें 816 साइटें LWE प्रभावित क्षेत्रों में 2G से 4G में अपग्रेड की गई हैं. इसके अलावा ऐसे गांवों में भी 748 साइटें शुरू की गई हैं, जहां पहले मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं थी. शहरी क्षेत्रों में भी 1,322 साइटों को 4G में अपग्रेड किया गया है. कंपनी का लक्ष्य है कि अगले तीन महीने में प्रति टावर ग्राहकों की संख्या करीब 30 से बढ़ाकर 100 की जाए.
2,399 के प्लान पर 47 दिन ज्यादा वैलिडिटी
BSNL के 2,399 वाले सालाना प्लान पर ग्राहकों को 47 दिन की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है. इससे प्लान की कुल वैधता 365 दिन से बढ़कर 412 दिन हो जाएगी. यह ऑफर 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा.
1,111 में 200 Mbps तक इंटरनेट
BSNL ने नया Fibre Freedom Plan भी लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 1,111 प्रति माह रखी गई है.
इस प्लान में ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा
200 Mbps तक इंटरनेट स्पीड
हर महीने 5,000 GB डेटा
25 से ज्यादा प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म
ब्रॉडबैंड और मनोरंजन की सुविधा मिलेगी
यह भी पढ़ें: रांची: नामकुम का अमेठिया नगर जलमग्न, स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्य का लगाया आरोप
नया Selfcare ऐप लॉन्च
BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए नया BSNL Selfcare New ऐप भी शुरू किया है. यह Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है. ऐप से ग्राहक मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान, शिकायत दर्ज करने, शिकायत की स्थिति देखने, DND मैनेज करने और Fibre कनेक्शन के लिए अनुरोध जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसमें AI Chatbot और Voice Search की सुविधा भी दी गई है.
मोबाइल पर करीब 500 TV चैनल मुफ्त
BSNL के मोबाइल ग्राहकों को अब Selfcare ऐप के जरिए करीब 500 Live TV चैनल मुफ्त देखने की सुविधा मिलेगी. यह सेवा Tango TV के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है. ग्राहक मोबाइल फोन पर अलग-अलग भाषाओं और श्रेणियों के लाइव चैनल और ऑन-डिमांड मनोरंजन सामग्री देख सकेंगे.
झारखंड में और बढ़ेगा नेटवर्क
BSNL ने बताया कि 2026-27 में झारखंड के शहरी क्षेत्रों में 250 और ग्रामीण इलाकों में 95 नई साइटें लगाने की योजना है. इसके अलावा पुरानी साइटों को भी अपग्रेड किया जाएगा.
